Addressing hosts को address assign करने की process होती है। Unique address के माध्यम से hosts को uniquely identify किया जाता है। Addressing 2 प्रकार की होती है।
- Hardware Addressing
- Logical Addressing
Hardware Addressing :- एक hardware address की मदद से local area network में hosts को uniquely identify किया जाता है। यदि आप OSI model के अनुसार देखे तो layer 2 (Data link layer) पर hardware addressing यूज़ की जाती है। Hardware address को MAC (Media Access Control) address भी कहते है। MAC address को network interface cards (NIC) पर hard-code किया जाता है।
MAC address की size 48 bits होती है। एक MAC address hexadecimal form में represent किया जाता है। इसका उदाहरण नीचे दिया जा रहा है।
Example - 06:5e:39:ad:dd:2c
MAC address की पहली 6 digits से NIC (Network Interface Card) के manufacturer को identify किया जाता है। इन शुरुआती 6 bits को OUI (Organizational Unique Identifier) भी कहते है। बाकी की 6 digits host को network में uniquely identify करने के लिए यूज़ की जाती है। इन last 6 digits को host id कहते है।
MAC address के अंदर एक कमी होती है इससे से आप network को नहीं identify कर सकते है। यदि आपको ये identify करना है की host किस network में है तो उसके लिए आप उसका IP address देखेंगे। IP addresses को logical addressing में explain किया गया है।
Logical Addressing :- OSI model के अनुसार देखे तो network layer में logical addressing यूज़ की जाती है। Logical address के माध्यम से आप किसी host को पुरे network में uniquely identify करते है। Logical addresses एक network को दूसरे network से separate भी करते है। Logical addresses fix नहीं होते है इन्हे change भी किया जा सकता है। Logical addresses को IP address कहते है।
IP address की size 32 bit होती है। एक IP address 2 parts में divided होता है। पहला part होता है network ID जिससे ये identify किया जाता है की host का network क्या है। दूसरा part होता है host ID जिससे से host को uniquely identify किया जाता है।
Logical addressing के लिए Internet Protocol (IP) responsible होता है। Internet protocol 2 tasks perform करता है। पहला logical addressing और दूसरा routing। Routing के माध्यम से एक packet को सही network में forward किया जाता है।
Internet protocol 2 तरह की addressing provide करता है। एक IPV4 addressing और दूसरी IPV6 addressing होती है।
IPV4 addressing में 32 bit addresses assign किये जाते है। इस तरह के IP address में 8 bits के चार octet होते है।
Post a Comment
If you have any doubts,Please let me know